Deoli News 4 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा में पार्टी प्रभारी सतीश पूनिया बुधवार रात नगर पालिका क्षेत्र के देवली गांव पहुंचे।
उन्होंने वहां दिग्विजय सिंह शक्तावत और यहां की पूर्व सरपंच शीला कंवर के पुत्र हर्षवर्धन सिंह की शादी समारोह में शिरकत की। पूनिया ने हर्षवर्धन को शादी की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात की। करीब डेढ़ घण्टे ठहरने व मुलाकात के बाद वह वापस रवाना हो गए। बताया गया है कि पूनिया की यह यात्रा निजी थी, जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को भी इसकी सूचना कम ही मिल पाई।

स्कार्पियों कार नदी में गिरी, हादसे में 2 की मौत और 5 जने घायल, गूगल मेप की वजह से हुआ हादसा


