Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसोसाइड नोट लिखा और बनास नदी में लगाई छलांग

सोसाइड नोट लिखा और बनास नदी में लगाई छलांग

  • पुलिस मौके पर पहुंची, क्षेत्र की सावर व नेगडिया पुलिया बनी डेथ पॉइंट

  • अजमेर-कोटा हाईवे पर रात 8 बजे के करीब घटना

  • सुसाइड नोट और आधार कार्ड पड़े मिले मौके पर


Deoli News 4 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अजमेर-कोटा हाईवे स्थित बनास नदी पुलिया पर बुधवार रात करीब 8 बजे एक युवक ने अचानक अपनी बाइक रोककर नीचे छलांग लगा दी। घटना देखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। 

राहगीरों ने तुरंत पुलिया पर गिरी बाइक को देखा, जिसके पास से लोगों को एक सुसाइड नोट और आधार कार्ड बरामद हुआ। यह सुसाइड नोट और आधार कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं। उक्त सुसाइड नोट और आधार कार्ड के नाम में समानता पाई गई है। बाइक के पास कुछ फोटो भी मौके से मिले हैं। सुसाइड नोट में पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों समेत तीन जनों पर मारपीट, प्रताड़ना और रुपयों, प्लॉट के मामले को लेकर परेशान करने का आरोपी लिखा है। मौके पर मिले सुसाइड नोट के अनुसार यह व्यक्ति रामलाल रेगर पुत्र धन्ना रेगर निवासी भीमपुरा गंधेर, पंडेर है। वही सुसाइड नोट के साथ एक महिला का पासपोर्ट फोटो भी लगा है, जो संभवत यह नोट लिखने वाले रामलाल की पत्नी का हो सकता है। इसके अलावा इस नोट पर तीन लोगों के नाम और मोबाइल नंबर भी लिखे गए हैं। सूचना पर सावर थाना पुलिस की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गईं।

 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन रात का अंधेरा होने पर युवक की तलाशी में सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट और आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला आत्मघाती कदम उठाने का लग रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना ने स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, गुरूवार सुबह पुलिस टीमें बनास नदी के आसपास लगातार सर्च अभियान चलाएगी। उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह बनास नदी में गिरने व कूदने की यह दूसरी घटना सामने आई है, जो चिंता का विषय है। बता दें कि क्षेत्र में बनी बनास नदी की नेगडिया व सावर पुलिया डेथ पॉइंट बनती जा रही है।

 

होटल में प्रेमी युगल के बीच यह क्या हुआ? जो युवती का गला काट दिया, युवक की भी मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d