Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपरिजनों को आर्थिक मदद दिलाने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग

परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग


Deoli News 4 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रैगर समाज ने गुरुवार को जिला कलक्टर के नाम उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को ज्ञापन सौंपकर हत्या के प्रकरण में कार्रवाई की मांग की है।

इस दौरान समाज के लोगों ने गत 2 दिसंबर को चाकूबाजी में मारे गए मनोज मोनू पुत्र बद्रीलाल रेगर के परिजनों को मुख्यमंत्री कोष से 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने की मांग की है। ज्ञापन में कि गत 30 नवंबर को मदन लाल रेगर निवासी बंगाली कॉलोनी, देवली के बेटे की बारात सवाई माधोपुर गई थी। रात को भोजन के बाद वापसी में बस में सीट को लेकर दीपक बैरवा, मनोज मीणा, मुकेश खटीक और उनके साथियों ने मनोज उर्फ मोनू व रवि के साथ मारपीट की।

आरोप लगाया कि इस दौरान मोनू के पेट में चाकू घोंप दिया गया। गंभीर रूप से घायल मनोज की इलाज के दौरान 2 दिसंबर की रात को जयपुर में मृत्यु हो गई। ज्ञापन में बताया गया कि मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसकी एक छोटी बेटी है। परिवार के पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है। रेगर समाज ने प्रशासन से मुख्यमंत्री कोष से 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिलवाई जाए, परिवार के किसी एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिए जाने, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

समाज ने चेतावनी दी है कि यदि 5 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे देवली उपखंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान राजबहादुर वर्मा, अंबालाल मौर्य, मोहनलाल ठागरिया, यादव राय बदलोटिया, मदनलाल, महेश तुनगरिया, यादराम मीणा, रामसिंह मीणा, टोलाचंद रेगर, घीसालाल मोरलिया, राजेंद्र जेतरवाल, शिवराज समेत मौजूद थे। इससे पहले समाज के लोगों ने बुधवार रात देवली थाने के बाहर और उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध व्यक्त किया।

जिन्हें थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर समेत पुलिसकर्मियों ने समझाया। थाना प्रभारी ने लोगों को बताया है कि मामले में सवाई माधोपुर कोतवाली थाने में हत्या का मामला दर्ज हो गया है और देवली पुलिस ने दो आरोपियों को भी डिटेन कर सवाईमाधोपुर पुलिस को सौंप दिया है। 

बम से दरगाह और कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी! पुलिस ने सारा छान मारा, जानिए क्या मिला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d