Deoli News 4 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौजूदा मानसून सत्र खत्म होने के बावजूद इस बार बीसलपुर बांध से लगातार दिसंबर माह तक रेडियल गेट खोलकर पानी की निकासी की गई, जो रिकॉर्ड है।
वहीं 127 दिन बीसलपुर बांध के गेटों से पानी के निकासी की गई। बीसलपुर परियोजना के सहायक अभियंता दिनेश बैरवा ने बताया कि गुरुवार सुबह 7 बजे बांध के गेट से निकासी बंद कर दी गई। इस सीजन में 127 दिनों तक पानी का आउटफ्लो रहा और 140.821 टीएमसी पानी की निकासी की गई। जबकि बांध की कुल भराव क्षमता 38 टीएमसी है। इस लिहाज से इस बार बांध की कुल क्षमता का साढ़े तीन गुना से अधिक पानी गेटों के माध्यम से खोलकर छोड़ा गया।
हालांकि बीच में पानी की आवक कम होने के चलते गेट बंद कर दिए गए थे। लेकिन फिर से परियोजना को बांध का जलस्तर मेंटेन करने के लिए गेट खोलने पड़े।


