एसडीआरएफ फिर करेगी तलाश
Deoli News 4 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अजमेर मार्ग पर नापाकाखेड़ा की बनास नदी पुलिया से बुधवार रात छलांग लगाने वाले बाइक सवार का शव गुरुवार को दिनभर की तलाश के बाद भी अजमेर एसडीआरएफ टीम को नहीं मिला।
शाम होने पर सावर पुलिस ने नदी में चल रहे तलाशी अभियान को स्थगित कर दिया। शुक्रवार को बनास पुलिया पर जगह चिन्हित कर रेस्क्यू ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा। बता दें कि बाइक सवार रामलाल रेगर निवासी गंधेर, थाना पंडेर ने अपने एक पेज के सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपने बेटे के साथ रहता था, जो अमरवासी के राजीव गांधी स्कूल में पढ़ता है। इस नोट में रामलाल ने आरोप लगाया है कि वह पिछले छह सालों से अपनी पत्नी और ससुराल वालों के साथ चल रहे झगड़ों से परेशान था।
उसने लिखा है कि वह अपनी पत्नी, एक अन्य महिला और एक व्यक्ति से तंग आकर आत्महत्या कर रहा है। सुसाइड नोट में इन तीनों के मोबाइल नंबर भी लिखे गए हैं। नापाखेड़ा पुलिया पर बीते एक माह से हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। इससे पहले नवंबर माह की 6 तारीख को गांगीथला के सरकारी स्कूल के एक कनिष्ठ लिपिक ने बनास नदी में छलांग लगाई थी, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने बचा लिया था। वहीं, बीते सोमवार को मोतीपुरा निवासी फूलसिंह बैरवा की भी डूबने से मौत हुई थी।

बम से दरगाह और कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी! पुलिस ने सारा छान मारा, जानिए क्या मिला


