Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली शोरूम पर दो दिन प्रदर्शित होगी नई 'टाटा सिएरा'

देवली शोरूम पर दो दिन प्रदर्शित होगी नई ‘टाटा सिएरा’

“मार्केट न्यूज़”


Deoli News 22 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित यश मोटर्स (जिंदल कार्स) शोरूम पर भारत की पहली आइकॉनिक एसयूवी टाटा सिएरा अब अपने नए और आधुनिक लुक में ग्राहकों के लिए डिस्प्ले के उद्देश्य से उपलब्ध होगी।

Oplus_16908288

इस बहुप्रतीक्षित कार के नए मॉडल को विशेष रूप से दो दिनों के लिए शोरूम पर प्रदर्शित किया जा रहा है। यश मोटर्स के संचालक संजय जिंदल और साहिल जिंदल ने बताया कि 23 और 24 दिसंबर को टाटा सिएरा देवली शोरूम पर रहेगी। ग्राहक इस अत्याधुनिक फीचर्स वाली एसयूवी को करीब से देख सकेंगे और इसके बदलावों का अनुभव कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि इस शानदार कार की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपए रखी गई है। शोरूम के सेल्स मैनेजर कुलदीप सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान शोरूम समय में कोई भी ग्राहक विजिट करके नई टाटा सिएरा के मॉडल की जानकारी ले सकता है।

कंपनी को उम्मीद है कि अपने नए लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी की वजह से यह कार ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगी। उल्लेखनीय है कि भारत की पहली एसयूवी कार टाटा सिएरा थी, जिसे 1991 में लॉन्च किया गया था और यह पूरी तरह से भारतीय कंपनी द्वारा बनाई गई कार थी। अब यह मार्केट में नए लुक में सामने आ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d