Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में बुधवार को ‘वीर बाल दिवस’ पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह नरूका ने साहिबजादों के बलिदान को राष्ट्र और धर्म के प्रति सर्वोच्च समर्पण की मिसाल बताया। शीतकालीन अवकाश के चलते राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम 26 के स्थान पर 24 दिसंबर को ही आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कविताएं सुनाईं और पोस्टर निर्माण व चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।
इस दौरान उप प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा, अशोक शर्मा, सीमा शेर, शिवजी लाल जाट, लादूलाल मीणा, अतुल भारद्वाज, गिरधारी शर्मा, मधु सेन और पूजा सेन सहित स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।


