Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं, जहाँ दिनदहाड़े बैंक के बाहर से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है।


प्रकरण के अनुसार परिवादी सुन्दर लाल मीणा पुत्र सोमाराम मीणा निवासी कासीर तहसील देवली ने इस संबंध में देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात के अनुसार गत 13 को सुन्दर लाल मीणा अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित खाद-बीज की दुकान पर आए थे। वे अपनी मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर दुकान के अंदर मिर्च की दवाई लेने गए थे। जब वे दवाई लेकर वापस बाहर आए, तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। आस-पास काफी तलाश करने और पूछताछ करने के बाद भी जब वाहन का कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है।



