Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशहीद स्मारक के लिए भूमि आवंटन की मांग

शहीद स्मारक के लिए भूमि आवंटन की मांग


Deoli News 16 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गौरव सेनानी दूनी ब्लॉक द्वारा शहीद स्मारक के लिए भूमि आवंटन की मांग को लेकर कई बार तहसीलदार और एसडीओं को ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई।

बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए एक एकड़ भूमि के आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर कंप्लीशन रिपोर्ट मांगी जा रही है। संस्था द्वारा इस संबंध में पूर्व में भी कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी अब तक आवंटन प्रक्रिया लंबित है। शुक्रवार को दूनी ब्लॉक के गौरव सेनानियों ने उपयुक्त जमीन चिन्हित कर उसके आवंटन के लिए पुनः ज्ञापन दिया। पूर्व सैनिकों की इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए तहसीलदार दूनी ने जल्द ही शहीद स्मारक के लिए एक एकड़ जमीन आवंटित करने का भरोसा दिलाया है।

ज्ञापन देने के दौरान कप्तान रामसागर मीना, कप्तान पूर्णवीर सिंह, सोजीलाल केलाराम एवं दूनी ब्लॉक के सभी गौरव सेनानी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d