Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकॉलोनी में आवारा कुत्तों और मवेशियों का जमावड़ा, लोग परेशान

कॉलोनी में आवारा कुत्तों और मवेशियों का जमावड़ा, लोग परेशान


Deoli News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के पटेल नगर में इन दिनों आवारा मवेशियों और कुत्तों के बढ़ते आतंक ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है।

हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि यह कुत्ते अब तक तीन से चार लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं, जिससे मोहल्ले में हर वक्त डर और असुरक्षा का माहौल बना रहता है। खासकर छोटे बच्चों के साथ ज्यादा खतरा बना हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि पास ही स्थित कच्ची बस्ती के कुछ लोग इन कुत्तों को संरक्षण दे रहे हैं, जिसके कारण इनकी संख्या और आक्रामकता में लगातार इजाफा हो रहा है। सड़कों के बीचों-बीच जमा रहने वाले आवारा मवेशियों और कुत्तों के झुंड के कारण रात के समय लोगों का अपने घरों तक पहुंचना भी किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। इस जमावड़े की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों की जान जोखिम में रहती है।

क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका मंडल से गुहार लगाई है कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि आमजन को इस बढ़ते खतरे से निजात मिल सके। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d