Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली उप जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी सोनोग्राफी जांच

देवली उप जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी सोनोग्राफी जांच

गर्भवती महिलाओं और पेट के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत


Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और उपलब्धि हासिल हुई है, जहाँ अब जल्द ही मरीजों और विशेषकर गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी की सुविधा मिल सकेगी।

अस्पताल में पिछले दिनों करीब 12 लाख रुपए की लागत से आधुनिक सोनोग्राफी मशीन पहुंच चुकी है, जिससे स्थानीय स्तर पर ही गंभीर जांचें संभव हो सकेंगी। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल प्रशासन एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को इस मशीन के संचालन के विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजने की तैयारी कर रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम व एक्ट प्रक्रिया पूरा होते ही मशीन को अस्पताल में विधिवत इंस्टॉल कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिससे अब मरीजों को सरकारी स्तर पर ही यह सुविधा निःशुल्क मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के मेन गेट का बड़ा गड्ढा भी जल्द भर दिया जाएगा।

रोगियों को होगी सुविधा-:

सोनोग्राफी मशीन का अस्पताल में आना चिकित्सा जगत के लिए बेहद उपयोगी माना जा रहा है। यह बिना किसी विकिरण के शरीर के आंतरिक अंगों की सटीक जांच करती है। इसका मुख्य उपयोग गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के विकास, स्वास्थ्य और स्थिति की निगरानी करने के लिए किया जाता है, जिससे प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को समय रहते रोका जा सकता है। इसके अतिरिक्त, सोनोग्राफी के माध्यम से पेट के रोगों सहित पथरी, अपेंडिक्स, लिवर और किडनी की समस्याओं के साथ-साथ शरीर की गांठों और अंदरूनी सूजन का भी बारीकी से पता लगाया जा सकता है।

इस सुविधा के शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क या रियायती दरों पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

घने कोहरे में ट्रकों की भिड़ंत, 2 चालक गंभीर घायल

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d