Deoli News 26 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की ग्राम पंचायत थांवला स्थित बनेड़िया कॉलोनी गांव में रविवार को भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिला और समूचा क्षेत्र देवनारायण भगवान के जयकारों से गूंज उठा। सांवर सिंह गुर्जर ने बताया कि इस साल भी परंपरा को कायम रखते हुए शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कलाकारों ने अपनी कला व साहसिक करतबों का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजन के माध्यम से भगवान देवनारायण के आदर्शों को साझा करते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर सर्व समाज के लिए एक विशाल सामाजिक भोज का आयोजन किया गया।



