Deoli News 26 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद सैनिक मोतीलाल मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोल्याडा में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक दानदाता द्वारा विद्यार्थियों को ऊनी जर्सियां वितरित की गई।
विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में बंशीलाल मीणा ने पत्नी रामप्यारी देवी की स्मृति में कक्षा एक से 5 तक के सभी 30 विद्यार्थियों को ऊनी जर्सी वितरित की। कार्यक्रम के दौरान शंकर लाल मीणा, प्रेरणा मीणा, दयाल मीणा, विद्यालय के शिक्षक, एसएमसी अध्यक्ष, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं अभिवादन स्वरूप विद्यालय की ओर से भी दानदाता परिवार का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।



