Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के गाडोली पंचायत निवासी एक आरएसी जवान की कोटा में ड्यूटी के दौरान ह्रदयाघात से मौत हो गई, जिसका अंतिम संस्कार गाडोली में सैनिक सम्मान के साथ किया गया।
मृतक के चाचा राजेंद्र मीणा भी आरएसी में हेडकांस्टेबल है। राजेंद्र मीणा ने बताया कि 35 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र बसंती लाल मीणा निवासी गाडोली आरएसी द्वितीय कोटा में कांस्टेबल पद पर नियुक्त थे। मंगलवार सुबह नरेंद्र कुमार की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने नरेन्द्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण ह्रदयाघात बताया। आरएसी के सूबेदार छोटूलाल मीणा के साथ गार्डस गाडोली पहुंचकर मृतक नरेंद्र कुमार को गॉड आफ ऑनर दिया तथा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।



