Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessआरएएमपी योजना के तहत फूड प्रोसेसिंग कार्यशाला हुई

आरएएमपी योजना के तहत फूड प्रोसेसिंग कार्यशाला हुई


Deoli News 6 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सरकार एवं जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से ब्लॉक देवली में विश्व बैंक पोषित आरएएमपी योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण कार्यशाला हुई।

कार्यक्रम में एमएसएमई, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय युवाओं सहित प्रतिभागियों ने भाग लेकर खाद्य प्रसंस्करण, एफएसएसएआई मानक, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के गुर सीखे। कार्यशाला के दौरान राजस्थान एमएसएमई नीति 2024 पीएमएफएमई, मुद्रा लोन और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण को व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से देवली रीको स्थित पायस डेयरी एवं एक आटा मिल का औद्योगिक भ्रमण कराया गया, जहाँ प्रतिभागियों ने मशीनरी और पैकेजिंग की बारीकियों को समझा।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा बैंक लिंकेज और बाजार प्रतिस्पर्धा पर मार्गदर्शन देने के साथ-साथ मौके पर ही प्रतिभागियों के उद्यम पंजीकरण भी सुनिश्चित किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d