Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsप्रदेश के मंत्री की सुरक्षा में गए पुलिसकर्मी, खुद हुए असुरक्षित

प्रदेश के मंत्री की सुरक्षा में गए पुलिसकर्मी, खुद हुए असुरक्षित

एस्कॉर्ट वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, हनुमान नगर थाने में मामला दर्ज


Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया जब जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के एस्कॉर्ट में चल रही पुलिस की सरकारी बोलेरो को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

Oplus_16908288

टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे वाहन में सवार एएसआई मोहनलाल सहित पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब हनुमान नगर थाने में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार एएसआई मोहनलाल जाप्ते के साथ सरकारी बोलेरो में सवार होकर बूंदी एसपी के आदेशानुसार मंत्री सुरेश सिंह रावत को एस्कॉर्ट करने के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 11:15 बजे जब पुलिस वाहन बासनी बॉर्डर के कट पर अपनी साइड में था।

आरोप है कि तभी एक ट्रक कंटेनर के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए पीछे से बोलेरो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सरकारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिसकर्मियों को राहगीरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हनुमान नगर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला घायल एएसआई की ओर से दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d