पं. राजकुमार शर्मा के ‘लाइव दरबार’ ने प्रवासियों को किया मंत्रमुग्ध
Desk News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जापान की राजधानी टोक्यो में प्रवासी भारतीय संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पं राजकुमार शर्मा ने भारत-जापान के सांस्कृतिक रिश्तों को नई ऊंचाई दी।
उन्होंने प्रवासी भारतीयों को दोनों देशों के बीच का मजबूत सेतु बताते हुए युवाओं को अपनी जड़ों और भारतीय मूल्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पं शर्मा का ज्योतिषीय सत्र रहा, जहाँ उन्होंने ‘लाइव दरबार’ लगाकर बिना पूछे ही लोगों के मन की बात बता दी और केवल चेहरा देखकर सटीक जन्म कुंडली विश्लेषण से सभी को अचंभित कर दिया। उनके इस अद्भुत ज्ञान और मार्गदर्शन से उपस्थित जनसमूह को अपार मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हुई। इस अवसर पर प्रवासी भारतीय सुनील कुमार जैन, राजेंद्र जैन, मनीष सिंघल, जतिन पटेल, अशोक श्रीमाल, रोबिन सक्लेचा, संजय भंडारी, निकुंज पंड्या, मुकेश गुप्ता, उर्मिला जैन, रेनू भंडारी और नवनीत मेहता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुए आयोजन में भारतीय कला और सामाजिक समरसता की अनुपम झलक देखने को मिली।


