Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले में बेकाबू रफ्तार वाली डीजे गाड़ियां अब आमजन के लिए ‘काल’ साबित हो रही हैं। टोंक शहर में बुधवार को हुई डीजे वाहन की टक्कर के ठीक अगले दिन गुरुवार को दूनी-घाड़ थाना क्षेत्र के जूनिया मोड़ पर फिर एक हादसा सामने आया है।
इस बार एक तेज रफ्तार डीजे वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब घाड़ क्षेत्र के कंवरपुरा निवासी लालाराम बैरवा अपनी पत्नी मनीषा और बहन मौसम व पूजा के साथ चांदली माताजी के दर्शन कर वापस गांव लौट रहे थे। टोंक-देवली राजमार्ग पर जूनिया मोड़ के समीप पीछे से आए डीजे वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते लालाराम और उसकी बहन को टोंक रेफर कर दिया गया है।
लगातार दूसरे दिन डीजे वाहनों द्वारा किए जा रहे इन हादसों ने पुलिस प्रशासन की सख्ती पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
एक्सीडेंट न्यूज़ : खुशियां मातम में बदली : गृह प्रवेश से लौट रहे परिवार को कार ने रौंदा



