Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाएं, सौंपा ज्ञापन

पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाएं, सौंपा ज्ञापन

गत 4 मार्च को धूलण्डी पर हुआ था हादसा


Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सेन समाज विकास समिति देवली द्वारा शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। इस ज्ञापन के जरिए बंगाली कॉलोनी निवासी भरत कुमार सेन के लिए आर्थिक सहायता की मांग की गई है।

ज्ञापन के अनुसार गत 4 मई सुबह सब्जी मंडी के बाहर स्थित भरत कुमार की हेयर कटिंग केबिन में अचानक आग लग गई थी। इस भीषण अग्निकांड में केबिन सहित उसमें रखा हेयर कटिंग का सभी सामान और अन्य कीमती सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे पीड़ित को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित भरत कुमार बीपीएल श्रेणी से आते हैं और इस हादसे के बाद उनके परिवार के समक्ष भरण-पोषण का गहरा संकट खड़ा हो गया है। समाज के विभिन्न संगठनों ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह किया, है ताकि उनका जीवन यापन पुनः सुचारू हो सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति अध्यक्ष शंभू सेन, बजरंग लाल सेन, रामलाल सेन, टीकम सेन, भंवरलाल सेन, लोकेश सेन, प्रहलाद सेन, कैलाश चंद समेत मौजूद थे। इसी तरह अंकित जैन डाबर, रतन मंगल, उमाशंकर खूंटेटा ने नगर पालिका ईओ सुरेश कुमार मीणा से मिलकर पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की है।

संबंधित खबर-:

देवली : आग ने छीना निवाला : वर्षों की मेहनत मिनटों में जमींदोज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d