Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसंगीतमय भागवत कथा शुरू, 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

संगीतमय भागवत कथा शुरू, 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा


Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में आस्था का केंद्र कालानाडा बालाजी मंदिर में शुक्रवार से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

कथा के आयोजन से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई, कलश यात्रा दुणजा माता मंदिर टोडा का दरवाजा मीरा सर्कल होती हुई बस स्टैंड पहुंची। यहां 151 महिलाओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। कलश यात्रा का जगह श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया कथा का शुभारंभ पं वेदमूर्ति अभिनव पाराशर द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए भक्तों को धर्म और भक्ति का संदेश दिया।

यह संगीतमय भागवत कथा 2 अप्रैल तक कालानाडा बालाजी मंदिर में आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d