Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsअनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज और जांच...

अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज और जांच शुरू


Deoli News 18 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कुचलवाड़ा मार्ग पर पिछले दिनों एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के संबंध में पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रकरण के अनुसार प्रार्थी भोजराज मीणा पुत्र मोहन लाल मीणा, निवासी पाडलिया (सावर, अजमेर) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि गत 15 अप्रैल की सुबह करीब 10:45 बजे उनका भतीजा हेमराज मीणा पुत्र बद्री मीणा पैदल पैदल माताजी की ओर जा रहा था। इसी दौरान गिट्टी प्लांट के पास पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने वाहन को तेज गति और गफ़लत में चलाते हुए हेमराज को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से हेमराज सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल देवली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। एम्बुलेंस की सहायता से उसे जयपुर के जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हनुमान नगर थाना पुलिस ने प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच हनुमान नगर थाने के हेड कांस्टेबल रामराय को सौंपी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का विवरण जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d