Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusiness"आकाश इंस्टीट्यूट फॉर प्रिपरेशन" स्टडीज की नियमित क्लास शुरू

“आकाश इंस्टीट्यूट फॉर प्रिपरेशन” स्टडीज की नियमित क्लास शुरू


Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल के आकाश इंस्टीट्यूट फॉर प्रिपरेशन स्टडीज कैंपस में कक्षा 8, 9, 10 और 11 वीं के छात्रों के लिए नियमित कोचिंग कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इन कक्षाओं में मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, जीव विज्ञान और प्राणी विज्ञान समेत विषयों की पढ़ाई शुरू है।

स्कूल डायरेक्टर मोहित मंगल ने बताया कि एआईपीएस देवली अब स्थानीय छात्रों को भारत की नं एक जेईई और नीट कोचिंग की सुविधा मिल रही है। जिसमें कक्षा आठवीं से ही मजबूत फाउंडेशन तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एआईपीएस स्कूल कैंपस में शुरू हुई इन नियमित कक्षाओं का उद्देश्य देवली और आसपास के क्षेत्रों के मेधावी छात्र-छात्राओं को आईआईटी एनआईटी तथा मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने के लिए बेहतरीन तैयारी मुहैया कराना है।

यहां आधुनिक शिक्षण पद्धति अनुभवी शिक्षक दल नियमित टेस्ट सीरीज और व्यक्तिगत डाउट सॉल्विंग सेशन्स की व्यवस्था की गई है। एआईपीएस प्रबंधन ने बताया कि सीटें सीमित हैं। क्षेत्र के ऐसे छात्र, जो जेईई मेन एडवांस्ड और नीट की तैयारी करना चाहते हैं। उनके लिए यह खास मौका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d