Thursday, April 30, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusiness“कमल ब्रांड तेल की खुली चुनौती: मिलावट साबित करो, एक लाख पाओ”

“कमल ब्रांड तेल की खुली चुनौती: मिलावट साबित करो, एक लाख पाओ”

(मार्केट न्यूज़)


Deoli News 30 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) खाद्य तेल बाजार में अपनी अलग पहचान रखने वाली रोपा की प्रमुख कंपनी बंसल इंडस्ट्रीज ने शुद्धता को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। संस्थान ने घोषणा की है कि यदि कोई भी व्यक्ति कंपनी के तेल में किसी भी प्रकार की मिलावट साबित करता है,

तो उसे संस्थान की ओर से एक लाख रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। भीलवाड़ा के रोपां स्थित बंसल इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित यह तेल अपनी 100 प्रतिशत शुद्धता और प्राकृतिक गुणों के लिए जाना जाता है। कंपनी संचालक अजीत जैन का कहना है कि उनका उद्देश्य उपभोक्ताओं को ‘स्वाद भी और सेहत भी’ के संकल्प से भरपूर उत्पाद उपलब्ध करना है। मौजूदा समय में यह ब्रांड एक लाख से अधिक परिवारों के भरोसे का प्रतीक बन चुका है। आधुनिक संयंत्रों के माध्यम से तैयार होने वाले इस तेल की प्रक्रिया में शुद्धता सभी मानकों का पालन किया जाता है, ताकि ग्राहकों को स्वास्थ्यप्रद उत्पाद मिल सके।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वे केवल शुद्ध मूंगफली से निर्मित कोल्ड प्रेस्ड ऑयल और कच्ची घानी सरसों तेल का उत्पादन करते हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें मिलावट की कोई गुंजाइश नहीं है। बाजार में बढ़ते मिलावटी उत्पादों के बीच उपभोक्ताओं को जागरूक करने और अपने उत्पाद की विश्वसनीयता साबित करने के लिए यह इनाम राशि घोषित की गई है। कंपनी का तेल देवली समेत सभी किराना स्टोर पर उपलब्ध है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d