Saturday, May 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में सांवरिया सेठ मंदिर की पवित्र शिलाओं का शाही स्वागत, जयकारों...

देवली में सांवरिया सेठ मंदिर की पवित्र शिलाओं का शाही स्वागत, जयकारों से गूंजा शहर

कुराडिया टोल से निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से हुआ स्वागत


Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में कुचलवाड़ा रोड पर बनने जा रहे भव्य श्री सांवरिया सेठ मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को सिरोही के पिंडवाड़ा से आई 27 पवित्र शिलाओं का देवली आगमन हुआ, जहां कुराडिया टोल से शहर तक श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।

सैकड़ों वाहनों के काफिले और बैंड की मधुर धुनों के बीच निकला जुलूस किसी विजय यात्रा से कम नजर नहीं आया। रथ में विराजमान पवित्र शिलाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं ने पलक पांवड़े बिछा दिए। पूरे मार्ग में जयकारों और भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

संबंधित पिछली खबर : देवली में बनेगा “भव्य” सांवरिया सेठ मंदिर, 14 को अभिजीत मुहूर्त में होगा शिलान्यास

हनुमानजी की सजीव झांकी बनी, डीजे पर झूमे श्रद्धालु

जुलूस में भगवान हनुमान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर बज रहे सांवरिया सेठ के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके, वहीं मसक बैंड की मधुर प्रस्तुतियों ने उत्सव के माहौल को और भव्य बना दिया। शहर में जगह-जगह श्रद्धालु व सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी कर शिलाओं का अभिनंदन किया गया। इस दौरान लोगों ने जेसीबी पर बैठकर भी पुष्प बरसाएं। पूरे देवली में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

20 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा भव्य मंदिर, 14 मई को होगा ऐतिहासिक शिलान्यास

मंदिर का निर्माण 90 गुणा 160 वर्ग फीट के विशाल भूखंड पर किया जा रहा है। समिति के सचिव केपी सिंह नरुका अनुसार मंदिर निर्माण में 20 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आने का प्राथमिक अनुमान है, जिससे यह क्षेत्र के सबसे भव्य मंदिरों में शामिल होगा। आगामी 12 मई को इन पवित्र शिलाओं का पूरे शहर में नगर भ्रमण करवाया जाएगा, ताकि हर श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल का सहभागी बन सके।

इसके बाद 14 मई को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:15 बजे से 12:50 बजे के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य गर्भगृह का शिलान्यास किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं तथा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। सचिव ने बताया कि इससे पहले रविवार सुबह इन शिलाओं का शुद्धिकरण होगा। इसके बाद 10 और 11 मई को इन शिलाओं का ग्रामीण क्षेत्र कुचलवाड़ा, टीकड़, अंबापुरा, दौलता, अमरवासी समेत ग्रामीण इलाकों में भ्रमण होगा। जहां श्रद्धालु उनके दर्शन कर सकेंगे। जबकि 12 मई को देवली में भव्य नगर भ्रमण होगा, जिसका रूट चार्ट भी निर्धारित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d