Deoli News 10 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्ज प्रकरण के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री, जिसने हाल ही में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, जो गत 8 मई की रात को घर से लापता हो गई। रिपोर्ट में बताया कि उस रात करीब 10 बजे पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था, लेकिन अगली सुबह जब वे जागे तो उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। पीड़ित पिता ने बूंदी जिले के नैनवा थाना क्षेत्र के निवासी हरिराम पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
रिपोर्ट में यह भी आशंका जताई गई है कि नाबालिग बेटी की मासूमियत का फायदा उठाकर आरोपी उसके साथ कोई अप्रिय कर सकता है।


