Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक सवाईमाधोपुर सांसद हरिश्चंद्र मीना शुक्रवार को भी देवली प्रवास पर रहे। सांसद ने अपने प्रवास की शुरुआत स्थानीय बीसलपुर सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के साथ की।
जहाँ उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के बाद सांसद नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष टीकम चंद सेन और पार्षद रामनिवास मीणा के घर पहुंचे। यहाँ सांसद ने आमजन से संवाद किया। वहीं सांसद नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की। कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए उन्होंने आगामी समय के लिए संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। यहां ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, पूर्व प्रधान गणेशराम, भीमराज जैन, जगदीश प्रसाद चौधरी, मुकेश गर्ग, दिनेश जैन, मोतीलाल, सत्यनारायण सरसडी, तेजाराम धौलपुरिया, शम्मी रंगरेज, टीकम चंद सेन, पंकज जैन सर्राफ़, रामनिवास मीणा, नीरज शर्मा, सद्दाम, नंदकिशोर, राजू ग्वाला, राजेन्द्र ग्वाला, आकाश कंछल और सजग खंडेलवाल सहित मौजूद थे।



