Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsगायत्री विहार कॉलोनी के पास बाड़े में लगी आग

गायत्री विहार कॉलोनी के पास बाड़े में लगी आग

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


Deoli News 19 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-कोटा रोड स्थित टीकड़ गांव की गायत्री विहार कॉलोनी के समीप सोमवार रात एक बाड़े में भीषण आग लग गई।

दमकल केंद्र की सूचना के मुताबिक हनुमान नगर थाने से रात 9 बजे सूचना मिलते ही देवली नगर पालिका की दमकल की टीम मौके पर पहुंची। यहां कई मीटर के दायरे में फैली इस आग को बुझाने में फायरमैन नीरज कुमार चौधरी और प्रतिमान सिंह को ग्रामवासियों के सहयोग से करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि आग आबादी क्षेत्र से दूर थी, जिससे समय रहते काबू पा लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान आसपास के ग्रामीण भी हादसा स्थल पर मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d