Wednesday, May 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपैनिक बटन की जांच कर किया जागरूक

पैनिक बटन की जांच कर किया जागरूक


Deoli News 19 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से देवली पुलिस थाने की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा मंगलवार को देवली क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।

यूनिट की हेड कांस्टेबल रजिया बानो ने बताया कि टैक्सी चालकों से संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और गाड़ियों में लगे पैनिक बटन की जांच की। ड्राइवरों को पैनिक बटन के उपयोग के तरीके समझाए गए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता मिल सके। साथ ही उन्हें महिला यात्रियों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मॉल में कार्यरत महिला कार्मिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों और ‘राजकॉम्प सिटीजन ऐप’ के बारे में जागरूक किया गया, जिससे वे किसी भी विषम परिस्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकें।

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए यह जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d