Wednesday, May 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां, बैठक आयोजित

भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां, बैठक आयोजित

कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारिया


Deoli News 19 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा के आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को कानगढ़ पैलेस देवली में बैठक का आयोजन किया गया। प्रवक्ता सुमित गौतम के अनुसार यह विशेष प्रशिक्षण वर्ग आगामी 23 व 24 मई को इसी स्थान पर आयोजित होगा।

जिसमें जिलेभर के कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता वर्ग प्रमुख व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं के लिए ऐसे प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन करती है, ताकि वे वैचारिक रूप से अधिक सक्षम और अन्य दलों से बेहतर प्रशिक्षित हो सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और कार्यपद्धति से गहराई से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए बैठक में विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

वर्ग प्रमुख ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रशिक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और सभी अपेक्षित पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। बैठक में वर्ग सह प्रमुख एवं पूर्व सफाई आयोग सदस्य दीपक संगत, जिला महामंत्री संत कुमार जैन, प्रभु बाड़ोलिया, सहकार्यालय मंत्री शंभू शर्मा और मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

साथ ही देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर, नारायण धाकड़, जितेन्द्र चौधरी, शिवजीराम प्रतिहार, उमाशंकर खुटेटा, सुरेश अग्रवाल, रमेश गोयल, नवल किशोर चतुर्वेदी, सुनील सेठी, दिनेश जैन, अजय सिंह, रवि बलसोरा समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d