Wednesday, May 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsहोटल में दबिश का मामला, 48 जने जमानत पर रिहा

होटल में दबिश का मामला, 48 जने जमानत पर रिहा


Deoli News 19 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला स्पेशल टीम और हनुमान नगर पुलिस ने कानगढ़ होटल में गत दिनों बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान 48 संदिग्धों को हिरासत में लिया और मौके से 78 चौपहिया वाहन व 23.50 लाख रुपए भी बरामद किए।

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिल्ली, मुरादाबाद और कोटा सहित विभिन्न शहरों से आए ये लोग किसी तरह के इलाज के नाम पर ठगी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं। पुलिस पूछताछ और शुरुआती कानूनी प्रक्रिया के बाद, सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने इन सभी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। खास बात यह की इस कार्रवाई में अधिकांश लग्जरी कारे थी। मंगलवार को दिनभर लोग इस कार्रवाई को लेकर चर्चा करते रहे। लोगों का कहना है आखिर किस वजह से इतने लोग यहां एकत्र हुए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d