“सांसद और विधायक ने किया अवलोकन”
Jahazpur News 21 मई (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। यहां नागदी नदी पर चावंडिया चौराहा से महाराणा प्रताप चौक नो चौक तक बनने वाली हाई लेवल पुलिया के निर्माण कार्य के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके है।
धर्म कर्म न्यूज़ : संगीतमय श्रीराम कथा होगी, गणेशजी को दिया न्यौता
करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस पुलिया का काम अगले 15 दिनों में शुरू होने की संभावना है। पुलिया निर्माण कार्य का अवलोकन करने सांसद दामोदर अग्रवाल जहाजपुर पहुंचे। अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर उन्होंने अतिरिक्त मुख्य अभियंता डीके गुप्ता से फोन पर काम को शीघ्र शुरू करवाने के निर्देश दिए। वहीं विधायक गोपीचंद मीणा ने एसडीओं राजकेश मीणा से भूमिधारकों को जल्द मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
इस दौरान भाजपा ग्रामीण एवं नगर अध्यक्ष रामप्रसाद टांक, महेंद्र खटीक, भाजपा नेता राकेश पत्रिया, कैलाश सुवालाल, देवेंद्र ढाणी, धनश्याम नागौरी, एडवोकेट अमित बिड़ला, कैलाश टेपण, प्रशांत नागौरी, कनिष्ठ अभियंता हेमंत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
देवली में स्कूटी वितरण के कुछ घण्टे बाद ही उतरीं ‘मदद की सरकारी बैसाखियां’


