Wednesday, May 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली में स्कूटी वितरण के कुछ घण्टे बाद ही उतरीं 'मदद की...

देवली में स्कूटी वितरण के कुछ घण्टे बाद ही उतरीं ‘मदद की सरकारी बैसाखियां’

उपहार दिव्यांगों को, रफ़्तार अपनों को


Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कहते हैं कि सरकारी योजनाओं की नियत साफ होती है, लेकिन जमीन पर उतरते ही उनकी सूरत बदल जाती है। सोमवार को देवली में विधायक कोटे से हुए स्कूटी वितरण समारोह के बाद कुछ ऐसा ही नजारा देवली में देखने को मिला, जिसने “सच्चे व जरूरतमंद लाभार्थी” की परिभाषा पर ही सवालिया निशान लगा दिए।

जिस स्कूटी को दिव्यांगजनों के पैरों की ताकत बनना था, वितरण के महज आधे से एक घंटे बाद ही उसके ‘सपोर्टर व्हील’ (सहायक पहिए) औजारों की भेंट चढ़ गए। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो शासन और प्रशासन की मंशा को आईना दिखा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूटी की चाबी मिलते ही दिव्यांगों के परिजन उन्हें वर्कशॉप की गलियों में ले गए और वहां सबसे पहले उन सपोर्टर व्हील्स को खुलवा दिया गया, जो एक दिव्यांग को संतुलन और सुरक्षा प्रदान करते हैं। यह दृश्य देखकर हर कोई दंग है कि आखिर वितरण के तुरंत बाद इन पहियों को हटाने की इतनी जल्दी क्या थी?

इस पूरे क्रम ने शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। सपोर्टर व्हील हटाना इस बात का सीधा संकेत है कि इन गाड़ियों का उपयोग अब दिव्यांगजन नहीं, बल्कि उनके घर के सामान्य सदस्य करेंगे। बिना सपोर्टर पहियों के एक गंभीर दिव्यांग के लिए स्कूटी चलाना लगभग असंभव है, ऐसे में यह साफ है कि “नाम दिव्यांग का और काम परिजनों का” वाली कहावत यहाँ चरितार्थ हो रही है। कुछ लोग तो यहाँ तक आशंका जता रहे हैं कि स्कूटी को सामान्य लुक देकर उसे औने-पौने दामों में बेचने या निजी काम के लिए ‘मॉडिफाई’ करने की तैयारी की जा रही है।

पहिए हटते ही, खत्म हुई आत्मनिर्भरता

विधायक राजेन्द्र गुर्जर की ओर से दी गई इन स्कूटियों का उद्देश्य दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाना था, लेकिन पहिए हटते ही वह आत्मनिर्भरता कहीं पीछे छूटती नजर आई। लोगों का कहना है कि प्रशासन इन वायरल तस्वीरों पर संज्ञान लेगा या फिर कागजों में “लाभार्थी खुश हैं” वाली रिपोर्ट दर्ज कर फाइल बंद कर दी जाएगी?

संबंधित न्यूज़ -:

जिला प्रभारी मंत्री ने देवली में 59 दिव्यांगों को वितरित की स्कूटी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d