Friday, May 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpसंगठन से रणनीति तक हर मुद्दे पर मंथन, भाजपा का आवासीय शिविर

संगठन से रणनीति तक हर मुद्दे पर मंथन, भाजपा का आवासीय शिविर

  • दिग्गज नेताओं का लगेगा जमावड़ा

  • वरिष्ठ नेताओं से मिलेगा मार्गदर्शन

@मोहम्मद आज़ाद नेब


Jahazpur News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी के पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भीलवाड़ा जिला संगठन का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार से जहाजपुर के स्वस्तिधाम मांगलिक भवन में शुरू हो रहा है।

शिविर में जिलेभर से भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। पहले दिन 6 अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें केंद्र और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि शिविर में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए सरल एप के माध्यम से जीपीएस लोकेशन सहित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। रात्रिकालीन मनोरंजन सत्र भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत अभियान से प्रेरित होकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा अपनी प्रबंधन टीम के साथ भीलवाड़ा से रोडवेज बस के जरिए स्वस्तिधाम पहुंचे।

सभी कार्यकर्ताओं ने नियमानुसार टिकट लेकर यात्रा की। जहाजपुर पहुंचने पर विधायक गोपीचंद मीणा और मंडल अध्यक्ष महेंद्र खटीक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शिविर की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने 45 सदस्यीय प्रबंधन समिति की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की प्रतिबद्धता इस प्रशिक्षण शिविर को ऐतिहासिक बनाएगी। प्रदेश और केंद्र के वरिष्ठ नेताओं का सान्निध्य कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगा। स्वस्तिधाम मांगलिक भवन को भाजपा झंडों, बैनरों और स्वागत द्वारों से आकर्षक रूप दिया गया है। आवासीय कक्षों और सभागारों को भाजपा के महापुरुषों एवं दिवंगत नेताओं के नाम समर्पित किया गया है। दो दिनों तक यहां 250 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

पहले दिन आयोजित होने वाले सत्रों में कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, मिथिलेश गौतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी तथा सांसद दामोदर अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे।

देवली न्यूज़

संगठन और रणनीति पर होगा मंथन, जिला प्रशिक्षण शनिवार से

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d