Tuesday, June 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनाकाबंदी तोड़कर भगाई स्कॉर्पियो, 296 किलो मादक पदार्थ बरामद

नाकाबंदी तोड़कर भगाई स्कॉर्पियो, 296 किलो मादक पदार्थ बरामद

जहाजपुर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरार


Jahazpur News 1 जून (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर पुलिस ने रविवार रात मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 296 किलो अफीम डोडा चूरा से भरी एक स्कॉर्पियो जब्त की है। पुलिस की नाकाबंदी देखकर तस्कर वाहन छोड़कर जंगल में फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया कि वे टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पीपलूंद की ओर से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा लेकर तस्कर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही भूतेश्वर महादेव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 148D पर डबल नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध स्कॉर्पियो वहां पहुंची, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय बैरिकेड को छूते हुए तेज गति से निकाल लिया। पुलिस ने पीछा शुरू किया तो तस्कर वाहन को जहाजपुर होते हुए बारहदेवरा की ओर ले गए।

लगातार पीछा किए जाने पर चालक और उसका साथी बारहदेवरा के आगे एक क्रेशर प्लांट के निकट जंगल में स्कॉर्पियो छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में देर रात तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके। इसके बाद स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर उसमें रखे 15 कट्टों से 296 किलो 270 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए वाहन से मिले सुरागों के आधार पर जांच में जुटी हुई है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल काशीराम, कांस्टेबल गिरिराज, मंगल, राधेश्याम, मनराज तथा चालक कांस्टेबल रिकम शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d