Wednesday, June 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessमहेश नर्सिंग होम और महेश्वरम हॉस्पिटल का 50वां स्वर्ण जयंती समारोह 8...

महेश नर्सिंग होम और महेश्वरम हॉस्पिटल का 50वां स्वर्ण जयंती समारोह 8 को

महेश्वरम एडवांस इमेजिंग सेंटर का होगा उद्घाटन


Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम एवं महेश्वरम हॉस्पिटल अपनी स्थापना के 50वें स्वर्ण वर्ष का महोत्सव मना रहा है। इस मौके पर अस्पताल द्वारा अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है।

इसके अंतर्गत महेश्वरम एडवांस इमेजिंग सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा। अस्पताल संचालक डॉ. महेश जिंदल व डॉ. कल्पना जिंदल ने बताया कि इस सेंटर में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन, न्यूरो आईसीयू और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस शुभारंभ समारोह का आयोजन 8 जून शाम 4 बजे महेश नर्सिंग होम एवं जगदीश धाम परिसर में किया जाएगा। न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल में बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी होंगे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा और केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम होंगे। समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।

“सिस्टो पेरिटोनियल शंट” तकनीक से मिला नया जीवन, सिरदर्द से मिली राहत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d