Wednesday, June 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबाबा अब्दुल पहलवान अली शाह वली का उर्स हर्षोल्लास से संपन्न

बाबा अब्दुल पहलवान अली शाह वली का उर्स हर्षोल्लास से संपन्न


Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक बाबा अब्दुल पहलवान अली शाह वली का दो दिवसीय सालाना उर्स मुबारक अकीदत के साथ मनाया गया। समाज के प्रतिनिधि हारुन अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह फ़ज़र की नमाज़ के बाद कुरान ख्वानी से हुई।

जिसका आयोजन शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर अब्दुल खालिक अब्बासी की अगुवाई में किया गया। शाही जामा मस्जिद से मज़ार शरीफ के लिए चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया, जिसमें जहाजपुर से आए गाज़ी दरबार बैंड के कलाकारों ने सूफियाना स्वर लहरियां बिखेरकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। असर की नमाज़ से पहले दरगाह शरीफ पर इंतजामिया कमेटी और दूर-दराज से आए अकीदतमंदों द्वारा बाबा को चादर और गुलपोशी पेश की गई। शाम को लंगर हुआ।

जिसके बाद अजमेर शरीफ से आए कव्वाल नौशाद शोला अजमेरी ने ‘भर दो झोली मेरी या मुहम्मद’ और ‘ताजदारे हरम’ समेत सूफियाना कलाम पेश कर जायरीनों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d