Deoli News 13 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ‘हरि ओम म्यूजिकल ग्रुप’ की ओर से श्री सांवरिया सेठ के पावन नाम पर एक भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें श्रद्धालु सांवरिया सेठ के भजनों से निहाल होंगे। देवली मंदिर समिति से जुड़े मनीष पाराशर के अनुसार भजन संध्या का यह कार्यक्रम आगामी 15 जून को आयोजित किया जाएगा। यह संध्या देवली में पावर हाउस कुंचलवाड़ा रोड पर स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर परिसर में होगी। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होकर प्रभु की भक्ति तक जारी रहेगा। आयोजन में भजन गायिका किट्टू और बबलू राव समेत अपनी प्रस्तुति देंगे। इधर, शनिवार को श्री सांवरिया सेठ की पोशाक सेवा के पुण्यार्जक नीतू मंगल पत्नी विष्णु मंगल निवासी माल मोहल्ला देवली रहे।



