Thursday, June 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ "वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम"

भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ “वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम”


Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के अजमेर जिले के कंवरजी का कालेड़ा गांव में बुधवार को जैन अग्रवाल समाज द्वारा वेदी प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी आशीष कुमार सिंहल ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत गत 16 जून की शाम भक्तामर पाठ और आरती के साथ हुई।

जबकि बुधवार सुबह भगवान की शांतिधारा और विधान यज्ञ मंडल का आयोजन किया गया। विधान के बाद भगवान को विराजमान करने की बोली लगाई गई। वहीं विधि-विधान से भगवान को विराजमान किया गया। इस पुनीत अवसर पर शांतिधारा और भगवान को विराजमान करने की बोलियों में समाज के कई लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कोटा, भीलवाड़ा, मगनपुरा, मालपुरा, जयपुर, केकड़ी, टोडारायसिंह और देवली सहित विभिन्न गांवों से आए जैन अग्रवाल समाज के लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई और पूजा-अर्चना में भाग लिया। आयोजन में शांतिधारा की बोली शंभू कुमार, नोरतमल, हेमराज, अशोक, मीठालाल, विनोद कुमार, भानू कुमार, आशीष कुमार, हर्षित कुमार, शोभागमल, महेंद्र कुमार, शिखर चंद और छोटूलाल द्वारा ली गई।

जबकि ​भगवान विराजमान करने की बोली में पदम कुमार, महेंद्र कुमार, अशोक कुमार, नोरतमल, नंदकिशोर, मनीष कुमार, शोभालाल, महेंद्र कुमार, शिखर चंद, छोटूलाल, छीतर, कांतिलाल, ज्ञानचंद, सौरभ, जितेंद्र, राहुल समेत ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d