Thursday, June 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsजातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज

जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज


Deoli News 25 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और उसकी पत्नी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है।

प्रार्थी सुरेश जाट निवासी धारोला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने करीब चार माह पहले रंगराजपुरा, बूंदी निवासी समीक्षा मीणा से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से ही वह अपनी पत्नी के साथ गांव में रह रहा था। प्रार्थी का आरोप है कि गांव के ओमप्रकाश, तुलसीराम, शांति देवी और लाड़ देवी ने उसे समाज से बाहर करने की धमकी दी और उसकी पत्नी को लेकर जातिसूचक टिप्पणी की। प्रार्थी की रिपोर्ट अनुसार गत 23 जून की शाम को उक्त आरोपियों ने एकराय होकर प्रार्थी के पुराने मकान के बाहर हमला कर दिया।

आरोप है कि उन्होंने लाठियों और पत्थरों से प्रार्थी, उसकी पत्नी, पिता और मां के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इस घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर एससी,एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच वृत्ताधिकारी हेमराज मूंड को सौंपी गई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल मुआयना करवाने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d