Saturday, June 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"टूटा फेरोकवर बना राहगीरों की मुसीबत"

“टूटा फेरोकवर बना राहगीरों की मुसीबत”

“मरम्मत की मांग”


Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के राजकीय अस्पताल के समीप कुचलवाड़ा मार्ग पर स्थित नाले का फेरोकवर पिछले काफी दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ा है, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण बन सकता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि राजकीय अस्पताल से कुचलवाड़ा गांव की ओर जाने वाले मोड़ पर नाले पर यह कवर बना हुआ है, जिसके एक हिस्से पर लोहे का और बाकी हिस्से पर सीमेंट का कवर लगा है। वर्तमान में सीमेंट के हिस्से वाले कवर काफी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया सवारों के लिए यह जगह जोखिमपूर्ण हो गई है। रात के समय अंधेरे में इन टूटे हुए कवरों पर नजर नहीं पड़ने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

जिससे वाहन चालकों के इसमें गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने प्रशासन से इस समस्या का संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त फेरोकवर की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d