Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका परिसर देवली में आगामी एक जुलाई को स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
भाजपा उपाध्यक्ष आशीष पंचोली और सुनील ग्वाला के अनुसार शिविर का समय सुबह 9 से शाम 4 बजे तक रहेगा। इसमें ब्लड बैंक सोसाइटी की ओर से रक्त संग्रहण किया जाएगा। इसी तरह उनियारा में भी विधायक के जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित हो रहा है।


