Monday, July 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpमुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरणा ले भाजपा कार्यकर्ता

मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरणा ले भाजपा कार्यकर्ता


Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम और मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम मंडल प्रभारी विनय ताकर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। आयोजन की शुरुआत में मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष अंकित जैन, महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवजीराम प्रतिहार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
मंडल प्रभारी विनय ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त किया और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डालते हुए पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष अंकित जैन ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान और उनके राष्ट्रवादी विचारों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा तथा उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटने की बात कही। बैठक के दौरान रमेश चंद चास्टा, भंवर शर्मा, नवल चतुर्वेदी और शिवजीराम प्रतिहार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं मंडल उपाध्यक्ष दिनेश जैन, मंत्री नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा, किशन बैरवा, नंदसिंह शक्तावत, युवा मोर्चा जिला मंत्री अजय सिंह, कुलदीप सेन, प्रकाश चंदेल, नीरज जैन, मोहन बच्चेतियां, राजेश मल्होत्रा, नाथु वैष्णव एवं शिवचरण कुमावत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d