Dooni News 7 जुलाई (चेतन वर्मा) चांदसिंहपुरा स्थित भारत निर्माण सेवा केंद्र में मंगलवार को आयोजित शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने जन समस्याओं का समाधान किया।
शिविर में जाति, मूल निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और राजस्व संबंधी कार्यों का निस्तारण किया गया। पंचायत प्रशासन ने 40 पट्टों का वितरण किया, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों की निशुल्क जांच कर दवाइयां उपलब्ध कराईं। शिविर के दौरान पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के अभियंता पूरणमल बैरवा के समक्ष विरोध जताया और अवैध कनेक्शनों की शिकायत की। उन्होंने भुगतान के अभाव में ठेकेदार द्वारा काम रोकने का हवाला दिया। शिविर में तहसीलदार विनोद शर्मा, प्रशासक अंजना गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी बनवारी बैरवा, सरपंच प्रतिनिधि गुलाब चंद गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



