Monday, July 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpसेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया

सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया


Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत कुंचलवाड़ा कलां में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

भाजपा नेता परमेश्वर खटीक ने बताया कि जहाजपुर-कोटड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा के 51वें जन्मोत्सव के मौके पर मनाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़े’ के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पूर्व विधायक ने मां बीजासन गौशाला में गौमाता को गुड़ एवं चारा खिलाया तथा कन्या पूजन एवं कन्याभोज का आयोजन किया। साथ ही गाडोली महादेव परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में भी कुंचलवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इधर, सोमवार को कुंचलवाड़ा कलां गांव में स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न कार्य किए गए। कार्यकर्ताओं ने गांव के मुख्य रास्तों से अनावश्यक झाड़ियों और बबूल के कांटों को हटवाया।

इसी तरह सरकारी विद्यालयों के बाहर जमा कचरे के ढेरों को साफ किया गया और गांव के बंद पड़े नालों की सफाई करवाई गई। इस दौरान सोहनलाल गुर्जर, पुष्पेंद्र शर्मा, परमेश्वर गुर्जर, लेखराज गुर्जर, दीपू सेन, चेतन शर्मा और दीपक शर्मा सहित उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here