Jahazpur News 13 जुलाई (मोहम्मद आज़ाद नेब) राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा (युवा) ने जहाजपुर निवासी अमितेश पत्रिया को प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा) मनोनीत किया है।
कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष योगेश कुमार व्यास एवं प्रदेश महामंत्री मुकेश त्रिपाठी ने मनोनयन पत्र जारी कर बताया कि संगठन में उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। मनोनयन पर राकेश पत्रिया, भंवर पंचौली, अरविंद कांटिया, राजीव कांटिया, नरेंद्र शर्मा, जगदीश पत्रिया, सुरेंद्र रूणिया, किशन पंचौली एवं नंद लाल जोशी ने अमितेश पत्रिया को बधाई दी।


