Monday, July 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskथाने की कमान दयाराम के जिम्मे, सख्ती का संदेश

थाने की कमान दयाराम के जिम्मे, सख्ती का संदेश


Jahazpur News 13 जुलाई (मोहम्मद आजाद नेब) फेरबदल के बाद पुलिस निरीक्षक दयाराम जाट ने सोमवार शाम जहाजपुर थाने का कार्यभार संभाल लिया।

इस दौरान पुलिस स्टाफ ने उनका स्वागत किया तथा स्थानांतरित थाना प्रभारी लोकपाल सिंह राठौड़ को विदाई दी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद दयाराम जाट ने मीडियाकर्मियों से कहा कि आमजन का पुलिस पर विश्वास बढ़ाना और अपराधियों में भय कायम रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों व अन्य आपराधिक मामलों पर सख्त कार्रवाई तथा शिकायतों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here