Deoli News 14 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली, जिला अंधता निवारण समिति जयपुर और सहाय हॉस्पिटल जयपुर द्वारा 15 जुलाई सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक तहसील परिसर स्थित पेंशनर भवन में निःशुल्क नेत्र शिविर लगेगा।
अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सोनू कुमार शर्मा द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी और मोतियाबिंद के मरीजों का अत्याधुनिक तकनीक से बिना टांके का ऑपरेशन सहाय हॉस्पिटल, जयपुर में नि:शुल्क किया जाएगा। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल के अनुसार ऑपरेशन वाले मरीजों के लिए दवाइयां, चश्मा, भोजन, ठहराव तथा जयपुर आने-जाने की सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध रहेगी। मरीजों को अपने साथ वोटर आईडी या राशन कार्ड की फोटो कॉपी और मोबाइल नंबर साथ लाने होंगे।



