Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessनशे से दूर रहकर जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश

नशे से दूर रहकर जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश

विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और एनडीपीएस एक्ट की दी जानकारी


Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल में तालुका विधिक सेवा समिति के सहयोग से विधिक साक्षरता शिविर लगा शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रेया सोनी ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को कहा कि नशे एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज में भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के प्रमुख प्रावधानों की भी जानकारी दी और कानून के प्रति सजग रहने की सीख दी। शिविर में विद्यालय की कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों तथा समस्त स्टाफ ने भाग लिया और अतिथि के प्रेरक विचारों से लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक मोहित अग्रवाल एवं सह-निदेशक रेखा मंगल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने भी नशे के दुष्प्रभाव बताएं। प्रधानाचार्या राजेन्द्र कौर ने भी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं उपयोगी जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here