Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर के अटल उद्यान में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, पुलिसकर्मी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्यकर्मी, समाजसेवी, विद्यार्थी, खिलाड़ी सहित 69 प्रतिभाओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
जारी सूची के अनुसार कार्यालय उपखंड अधिकारी देवली से सुनील कुमार मीणा एवं नरेन्द्र कुमार शर्मा, राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय से रेखा चौधरी, पंचायत समिति देवली से कर्मा जाट, चौथमल माली, गोविन्द माहेश्वरी एवं दिनेश कुमार प्रजापत, उप कोष कार्यालय से ओम प्रकाश साहू, जयपुर विद्युत वितरण निगम से नरेश कुमार नागर एवं नरेश कुमार धाकड़, कृषि विभाग से नरेन्द्र सिंह मीणा एवं ज्योति कलवार, राजस्थान पेंशनर समाज से भंवर लाल नायक, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर रणजीत सिंह राजावत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से खेमराज चौधरी एवं रीना मीणा, उर्मिला कुमारी मीणा, यूनानी चिकित्सक डॉ. मोहम्मद रोशन सम्मानित होंगे।
इसी तरह केंद्रीय विद्यालय देवली से राधिका मीणा, पशु चिकित्सालय से दिग्विजय सिंह मीणा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूनी से शंकर सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग से कलावती सेन एवं इन्दुरानी बैरवा तथा जन सेवा समिति देवली से लोकेश कुमार सेन को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली से लखनराज तेजस्वी, भगवान शर्मा, ईश्वरलाल गुर्जर, यशबाला प्रतिहार, सुरेन्द्र कुमार नामा, छगनलाल मीणा, अर्चना नागर, खुशबू शर्मा एवं रिंकू पंचोली को सम्मान मिलेगा। पुलिस विभाग से रामघणी, रामप्रकाश, नीलम, प्रदीप कुमार चौधरी एवं नितेश कुमार चौधरी को चयनित किया गया है। चुनाव शाखा से भरत कुमार मोची एवं इन्द्रजीत वर्मा, तहसील कार्यालय दूनी से बुद्धि प्रकाश मीणा एवं महेन्द्र मेघवंशी, व्यापार महासंघ देवली से रोशन कुमार गोयल, नगर पालिका देवली से गोपाल वाल्मीकि, संजय कुमार सेन, आशु गर्ग एवं बिरजू कुमार रेगर तथा सामाजिक क्षेत्र से हुकुम चन्द टेलर को सम्मानित किया जाएगा।

तहसील कार्यालय देवली से जगदीश प्रसाद जाट, प्रीति वशिष्ट एवं प्रेमाराम मीणा, पीएचईडी से वीरेन्द्र सिंह शक्तावत एवं कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली से राकेश सेवलिया तथा शिक्षा विभाग से विलिना कुमावत, लेखनी गौतम, जिज्ञासा देवतवाल, पदमा मीणा एवं मेघा चावला को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नगरफोर्ट से डॉ. मयंक, पत्रकार रोहित साहू, श्री देव गुर्जर छात्रावास निर्माण से काकू सराधना तथा अग्रसेन शिक्षा सदन उमावि देवली से भावना चौधरी, दीपिका कंवर एवं आराध्या जैन को सम्मानित किया जाएगा।

खिलाड़ी उत्तम सिंह मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के भीम सिंह गुर्जर, आयुर्वेद चिकित्सालय धुवाकलां के गोपाल मीणा, मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर देवली के राजेन्द्र नाथ मिर्धा तथा बार एसोसिएशन देवली के अधिवक्ता संदीप कांटिया का नाम भी सम्मान सूची में शामिल है। समारोह में स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन 69 चयनित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।



