Deoli News 21 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव के चलते श्री सांवरिया सेठ भक्त मंडल देवली की प्रथम डाक निशान यात्रा की तिथि में भी बदलाव किया गया है।
अब यह यात्रा 31 अगस्त को देवली से रवाना होगी। यात्रा बावड़ी के बालाजी मंदिर से सुबह 8:15 बजे रवाना होगी और 1 सितंबर को सांवरिया सेठ धाम पहुंचकर ध्वज अर्पित करेगी। भक्त मंडल की ओर से श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया है। यह जानकारी चेतन वैष्णव ने दी। इससे पहले भी हर साल जाने वाली डाक निशान यात्रा की तिथि में भी बदलाव किया गया था। यह डाक निशान यात्रा एक सितंबर को जाएगी। जबकि 2 सितंबर को ध्वज अर्पित किया जाएगा।



